बाईबल के गूढ़ रहस्य
जब हम ईसाई धर्म की बात करते है तो ईसाई धर्म की पवित्र पुस्तक बाइबल में परमेश्वर कौन है कैसा दिखता है कहां रहता है ऐसे बहुत सारे सवालों के जवाब आज आपको दिए जाएंगे आइये पवित्र बाइबल से ईसाई धर्म के बारे में जानते हैं ईश्वर कौन है? हमें उसके बारे में जानने की आवश्यकता क्यों है? क्या ईश्वर और यीशु एक ही हैं? क्या किसी ने भगवान को देखा है? ये सवाल हम सभी के लिए एक रहस्य बना हुआ है। लेकिन यहाँ इन सभी को प्रमाण के साथ उत्तर दिया जाएगा। पूरी दुनिया में, लोग सर्वोच्च ईश्वर की खोज में हैं, चाहे वे आस्तिक हों या नास्तिक। धन, मानसिक शांति या मोक्ष के लिए सभी को ईश्वर की आवश्यकता होती है। यह लेख आपके लिए एक पूर्ण समाधान होगा यदि आप जानना चाहते हैं कि हम भगवान तक कैसे पहुँच सकते हैं और पूर्ण मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में, यीशु और परमेश्वर के बारे में कई अन्य रहस्यों का खुलासा किया जाएगा। परमेश्वर के अस्तित्व के बारे में बाइबल क्या कहती है? आइए बाइबल में ईश्वर के अस्तित्व की चर्चा करें। बाइबल तीन पवित्र पुस्तकों- तोरा, इंजिल और ज़बूर का संग्रह है। ईसाई और इस्लाम दो...